प्रेम प्रसंग के चलते कांदिवली में 32 वर्षीय युवक की हत्या।
24 घंटो में कांदिवली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

प्रेम प्रसंग के चलते कांदिवली में 32 वर्षीय युवक की हत्या।
24 घंटो में कांदिवली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
दक्ष पोलीस न्यूज- मुंबई के कांदिवली पुलिस स्टेशन के हद बीते दिन गणेश नगर स्थित महिला आधार भवन के पास सुबह के करीब 7 बजकर 57 मिनट के दरम्यान किसी अज्ञात शख्स ने 32 वर्षीय युवक मनोज चौहान की गोली मारकर हत्या कर थी और हत्यारा घटना स्थल से तुरंत फरार हो गया। कांदिवली पुलिस ने सीसीटीवी की मदत से आरोपी को उतर प्रदेश के प्रयागराज से महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित चंद्रशेखर पाल उम्र 23 वर्ष है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया है। मृतक मनोज चौहान की पत्नी और आरोपी रोहित पाल के बीच संबंध थे। आरोपी उत्तर प्रदेश से ही देशी कट्टा लेकर मुंबई आया था और रविवार की सुबह के क़रीब 7 बजकर 57 मिनट पर कांदिवली गणेशनगर महिला आधार भवन के पास मनोज चौहन पर दो गोली दागी थी। जिसमे पहली गोली मिस फायर हुईं और दूसरी गोली सिर के पीछे लगी और घटना स्थल पर मनोज चौहान की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कई एंगल से आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाइट- सत्यपाल चौधरी ( पुलिस सह आयुक्त, लॉ एंड ऑर्डर )